अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News :- भारतीय किसान यूनियन का उझानी बिजली घर पर धरना

On: April 29, 2026 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भारतीय किसान यूनियन का उझानी बिजली घर पर धरना
“अधिशासी अभियंता ने किसानों की मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन”

बदायूं (उझानी)भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने 28 अप्रैल 2026 को जिलाध्यक्ष अतुल तोमर के नेतृत्व में उझानी के विद्युत उपखंड केंद्र पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
तोमर ने बताया कि ग्राम हसूपुर बहेड़िया के किसानों के नलकूपों को पहले वितरोई फीडर से बिजली मिलती थी। वितरोई फीडर पर अधिक लोड और कम वोल्टेज की
समस्या के कारण अधिशासी अभियंता ने 17 अप्रैल 2026 को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में बहेड़िया सहित चंदौरा के 37 नलकूपों को मुजरिया बिजली घर से जोड़ने का निर्देश दिया गया था।
किसानों का आरोप है कि लाइनमैन सफीक ने कुछ लोगों के नलकूपों को तो मुजरिया बिजली घर से जोड़ दिया, लेकिन शेष किसानों के नलकूपों तक जाने वाली लाइन हटा दी गई और दो खंभे तोड़ दिए गए। इससे बचे हुए किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन केवल आश्वासन मिला और कोई कार्रवाई नहीं हुई।धरना प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अभियंता एस.पी. गौतम और सब डिवीजनल ऑफिसर प्रशांत वाष्र्णेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें अगले दिन तक पूरी कर दी जाएंगी। साथ ही, शिकायत किए गए लाइनमैनों के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ठाकुर अतुल तोमर, जिला संगठन मंत्री अनिल सोलंकी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश मौर्य, सिप्पटर सोलंकी, सुरजीत, रामौतार, हरनेश अजीत, भानू, श्रीपाल, नेत्रपाल, संदीप, अजीत तोमर, रंजीत, प्रतीक, रजत, हंसराज, रामस्वरूप, वीरेंद्र, मनोज,
उमेश, रामप्रकाश, नितिन, रामदास, राजीव सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply