अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में ‘दीक्षांत परेड समारोह 25/26 का भव्य आयोजन

On: April 26, 2026 11:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में ‘दीक्षांत परेड समारोह 25/26 का भव्य आयोजन*

“बदायूं को मिले 489 प्रशिक्षु रिक्रूट”

 

बदायूं: रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद बदायूँ के प्रांगण में “रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26” का अत्यंत गरिमामय एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर 489 प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के उपरांत उत्कृष्ट परेड का शानदार प्रदर्शन कर अपनी दक्षता, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया । समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली अजय कुमार साहनी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा निरीक्षण किया गया । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी नव-दीक्षित आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की यह नई ऊर्जा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाया। इस

अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया । समारोह के अंतिम चरण में महोदया द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा ने मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ० ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह दीक्षांत परेड न केवल प्रशिक्षुओं के कठोर परिश्रम का प्रतीक रही, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply