अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Alapur News: कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

On: March 24, 2026 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Alapur News: कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदीफाजिल से जुड़े फाजिल नगला गांव में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर फंदे से लटका मिला।घटना सोमवार रात की है।मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जिला शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव हरचंदपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुजाता 26 का विवाह मई 2025 में अलापुर थाना क्षेत्र के फाजिल नगला निवासी राहुल कुमार के साथ किया था।उनका आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के प्रताड़ित करते रहते थे।सुजाता की मौत के बाद मायके वाले सूचना पर मौके पर पहुंच गए।जब वह मौके पर पहुंचे तो मृतका का पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गया था।

हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप:-मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है।आरोप है कि शादी के बाद से ही सुजाता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना वाले दिन भी मारपीट की गई।उसके बाद हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष के आरोपों के मद्देनजर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट- जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!