Budaun News: जरीफनगर में विधुत निगम की टीम पर हमला, पेट्रोलिंग के दौरान पीटा, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बिजली निगम की चेकिंग टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने टीम पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं।जिसमें हमलावर टीम के सदस्यों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पुलिस का कहना है।कि वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना से क्षेत्र में बिजली निगम के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
