अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-शीतला माता मंदिर में दर्शन करके वापस लौट रहे मासूम की गई जान

On: March 21, 2026 2:47 PM
Follow Us:
Haryana news-
---Advertisement---
      • रेवाड़ी :

    रेवाड़ी जिले में नेशनल हाईवे-371 पर नारनौल बाईपास के पास दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और लापरवाही ने साढ़े तीन वर्षीय मासूम आयुष की जिंदगी खत्म कर दी।

जानकारी के अनुसार परिवार गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के बाद राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी क्षेत्र के संजय नगर जा रहा था। रास्ते में परिवार की एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर गाड़ी सड़क किनारे रोक दी गई। महिला को उल्टी आने पर वह नीचे उतरी, जिसके साथ मासूम आयुष भी नीचे आ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही दो तेज रफ्तार स्विफ्ट कारों में आगे निकलने की होड़ मची हुई थी।

घटना के बाद परिवार सदमे में

ओवरटेक करने के दौरान कार ने सड़क किनारे खड़े साढ़े तीन वर्षीय मासूम आयुष को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार सदमे में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!