Budaun News: उघैती थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने दिन-दहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
बदायूं।उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में आज सोमवार को तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी।गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी रूदायन भेजा, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया गया है।युवक की हालत गंभीर बताई गई है।

समीर के परिवार में मचा कोहराम:-घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल समीर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदायन पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार समीर दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा है।घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी



