अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ambala news-भैंस चोरी करने आए थे बदमाश, कर दी पशुपालक की हत्या

On: March 13, 2026 8:35 PM
Follow Us:
ciram news
---Advertisement---

Ambala news-अंबाला : अंबाला के गांव कालपी में भैंस चोरों का आतंक देखने को मिला, जहां चोरी का विरोध करना पशुपालक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। बीती रात अज्ञात बदमाश भैंस चोरी करने की नीयत से गांव में पहुंचे थे। जब पशुपालकों ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने गंडासियों से हमला कर दिया। इस हमले में 52 वर्षीय पशुपालक जय दयाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय रामरत्न गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान आरोपियों की गाड़ी भी ब्राह्मण माजरा मोड़ के पास हाईवे पर पलट गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। मृतक के भाई अमरजीत और गांव के सरपंच रिंकू के अनुसार जय दयाल रोजाना खाना खाने के बाद पशुओं के पास ही सोते थे। बीती रात भी वह वहीं सोए हुए थे, लेकिन देर रात अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या कर भैंसों को चोरी कर लिया। फिलहाल मृतक के परिजन पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

वहीं इस घटनाक्रम की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर हर पहलु की बारिकी से जांच की। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरेश कुमार ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से जय दयाल की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देते हुए राम रत्न को घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौक़े से भैसों को अपनी गाडी में लाद के फरार हो गए, लेकिन हाइवे पर चढ़ते ही उनकी गाडी पलट गई जिसके बाद आरोपी गाड़ी छोड़ फरार हो गए। प्राथमिक तफ्तीश में पाया गया कि जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया वो भी चोरी की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!