अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Yamunanagar news-नहर में भाई को डूबता देख दूसरे ने लगाई छलांग, दोनों डूबे

On: February 18, 2026 8:27 PM
Follow Us:
yamunanagar-news
---Advertisement---

Yamunanagar news-यमुनानगर : यमुनानगर के कस्बा बुढ़िया में आज सुबह पश्चिमी यमुना नहर पर पूजा पाठ की सामग्री लेकर दो भाई आर्यन और उदय घर से सीधे नहर पर पहुंचे थे।

नहर के किनारे पर खड़े होकर दोनों ने जैसे ही पूजा पाठ की सामग्री को नहर में फेंका तभी एक भाई का पांव स्लिप हो गया और वह नहर में जा गिरा। भाई को नहर में डूबता देख दूसरा भाई भी नहर में कूद गया, लेकिन नहर पक्की होने के कारण यह लोग पानी की गहराई भी समझ नहीं पाए और देखते ही देखते दोनों भाई पानी के बहाव में आगे बहते चले गए।

स्थानीय लोगों ने जब यह सब देखा तो उन्होंने तुरंत इस मामले की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। हालांकि गोताखोर नहर में बार-बार गोता लगाकर दोनों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद अभी भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है तो वहीं गोताखोर लगातार दोनों को ढूंढने का प्रयास करने में जुटे हुए हैं। पानी में डूबने वाले दोनों भाई पास के गांव भगवानगढ़ के बताए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!