अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बारात लेकर थाने पहुंचा दूल्हा, हैरान रहेगे पुलिस वाले

On: January 17, 2026 12:17 PM
Follow Us:
punab
---Advertisement---

यमुनानगर। पंजाब से आई एक बारात को जब लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया तो दूल्हा बारात लेकर सीधा थाने पहुंच गया. हालांकि पुलिस ने इन लोगों को समझाकर वापस लौटने की सलाह दी लेकिन दूल्हा पक्ष दुल्हन को साथ ले जाने के लिए अड़ा रहा. बता दें कि दुल्हा और दुल्हन पक्ष की बिरादरी में अंतर था जिसके चलते दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और मजबूरन पुलिस को लड़की को वन स्टॉप सेंटर में भेजना पड़ा.

दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इनकार

यमुनानगर की कलानौर पुलिस चौकी के बाहर खड़ी दूल्हे की गाड़ी पंजाब के राजपुरा से आई और यह लोग यमुनानगर के गांव छोटा लपरा में दुल्हन को बयान के लिए आए थे लेकिन जैसे ही बारात गांव में पहुंची कभी दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से साफ मना कर दिया. हालांकि लड़की पक्ष की तरफ से दो दिन पहले ही दूल्हे को जवाब दे दिया था और इन सब के पीछे कारण था कि दोनों इंटर कास्ट थे.

इस वजह से टूटी शादी

दोनों मुस्लिम बिरादरी के परिवार थे लेकिन लड़के पक्ष को इंटर कास्ट कहा जा रहा था क्योंकि लड़की पक्ष मल्हा बिरादरी से थी और लड़का पक्ष तेली बिरादरी से और यही वह कारण रहा कि लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया. मना करने के बावजूद जब बारात गांव में पहुंची तो मजबूरन पुलिस को बीच में आकर लड़की को वन स्टॉप सेंटर में भेजना पड़ा जबकि लड़का पक्ष का यह कहना था कि वह हर कीमत पर लड़की को ब्याह कर यहां से ले जाना चाहते हैं. लड़की नहीं मिली तो लड़का पक्ष बारात लेकर सीधा पुलिस चौकी में ही पहुंच गया.

पुलिस अफसर भी हुए परेशान

पुलिस अफसरों ने घंटो समझाया इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग तो यहां से चले गए लेकिन अभी भी यह अंदेशा है कि कहीं यह लोग लड़की वालों के घर ना पहुंच जाए हर कैसे पूरे मामले में लड़का पक्ष खुलकर कुछ नहीं कह रहा लेकिन इतना जरूर कह रह है कि इन लोगों के साथ धोखा हुआ है. बारात थाने में पहुंची तो पुलिस ने भी इन लोगों को समझाना शुरू कर दिया कि वह लड़की वालों से जबरदस्ती नहीं कर सकते. लेकिन लड़का पक्ष के लोगों का कहना था की लड़के को लड़की वालों ने शगुन भी लगाया और बाद में बारात की तिथि भी तय हो गई और वह तिथि के अनुसार ही यहां पर आए थे.

इन दोनों पक्षों के बीच आखिर क्या रहा यह तो दोनों पक्षी जानते हैं लेकिन जो पुलिस तक बात पहुंची वह इंटर कास्ट को लेकर पहुंची हालांकि पुलिस ने लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेजने के बाद उसके बयान मजिस्ट्रेट पर करवाने की बात कह रही है लेकिन लड़के पक्ष का कहना है कि वह इतनी दूर से बारात लेकर आए थे और अब वह वापस किस मुंह से जाएंगे फिलहाल आज इस बात को लेकर गांव लापरा में भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह जो दूल्हे की सजी हुई गाड़ी गांव में आई थी यह किसके घर बारात लेकर पहुंचे थे क्योंकि पुलिस के समझने के बावजूद यह लोग लड़की के गांव के चक्कर काटते हुए दिखाई दे रहे थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!