अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Weather Update : इन जिलों में तीन दिन चलेंगी तेज हवाएं, कोहरा भी करेगा तंग, जानें

On: January 5, 2026 9:08 PM
Follow Us:
Weather Update:
---Advertisement---

नई दिल्ली। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम के साथ 18.5 रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.3 डिग्री रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 71 प्रतिशत रही। वहीं, रिज में पारा 8.4 दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 6.6, लोधी रोड में 7.2 व पालम में 7 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

6 से 11 जनवरी ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 6, 7 और 8 जनवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। यानी इन तारीखों पर धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। 6 और 7 जनवरी को दिल्ली में दोपहर के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद हवा की गति धीमी होगी।

मौसम विभाग ने 8 जनवरी को हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। ऐसे में दोपहर के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, 9 और 11 जनवरी को अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से छिटपुट हल्के बाद नजर आ सकते हैं। हालांकि, 9 जनवरी को दिल्ली में हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!