नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ CDS Anil Chauhanने भारतीय हथियार बनाने वाली कंपनियों पर नाराजगी जताई है। सीडीएस जनरल चौहान ने कहा कि ये कंपनियां आपतकालीन खरीद के ऑर्डर को भी समय पर पूरा नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां अपने उत्पादों में स्वादेशी सामानों के उपयोग का काफी बढ़ा चढ़ा कर दावा कर रही हैं।
CDS Anil Chauhan ने रक्षा अनुसंधान और विकास पर दिया जोर, एमएसएमई के योगदान को लेकर कही ये बात
जनरल चौहान ने साफ किया कि सेना को उम्मीद है कि डिफेंस कंपनियां अपने फायदे के कामों में थोड़ा राष्ट्रवाद और देशभक्ति भी दिखाएंगी। एक सेमिनार के दौरान सीडीएस ने ये बातें कहीं।
रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को CDS Anil Chauhan ने दिया सुझाव
बता दें कि इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीएस ने जोर देते हुए कहा कि घरेलू उद्योगों को अपनी स्वदेशी क्षमताओं के बारे में सच बताना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी सुधार एकतरफा नहीं किया जा सकता है। सीडीएस का कहना है कि जब रक्षा कंपनियां ऑर्डर लेती हैं और समय पर डिलीवरी नहीं करती हैं, तो इससे देश की क्षमता को नुकसान का सामना करना पड़ता है।

