अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक के पुलिस ने वापस कराए 83 हजार रूपये..

On: November 4, 2025 8:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक के पुलिस ने वापस कराए 83 हजार रूपये..

साइबर सेल और बिसौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बैंक खाते में फ्रीज कराकर लौटाई गई रकम

बिसौली।साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को बिसौली कोतवाली पुलिस ने 83 हजार 400 रुपये की रकम वापस दिलाई है।एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर सेल और बिसौली कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह रकम बैंक खाते में फ्रीज कराकर लौटाई गई।कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर वीरमपुर गांव के रहने वाले वशीर अहमद पुत्र अमीर वर्ष 2025 में अलग-अलग तिथियों पर साइबर ठगी का शिकार हुए थे।कुल तिरासी हजार चार सौ रुपये की ठगी के मामले में उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही बिसौली की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर सेल बदायूं के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक में राशि फ्रीज कराई।

बाद में पूरी रकम वशीर अहमद के खाते में स्थानांतरित करा दी गई। साइबर हेल्प डेस्क टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक तिलकराम, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए मोहम्मद याकूब और आरक्षी आशीष कुमार शामिल रहे।टीम ने बताया कि ज्यादातर ठगी के मामले आधार कार्ड अपडेट या फर्जी केवाईसी करवाने के बहाने किए जा रहे हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में अपना बैंक विवरण,सिम कार्ड या ओटीपी किसी अजनबी को न दें।अनजान लिंक, गेम या लोन ऐप डाउनलोड करने से बचें और फर्जी कस्टमर केयर नंबरों से सतर्क रहें।ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply