नयी दिल्ली : तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर President Murmu बुधवार को भारतीय वायु सेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उडान भरेंगी। राष्ट्रपति इससे पहले वायु सेना के सुखेाई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं।
राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु बुधवार को हरियाणा जायेंगी और वहां अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उडान भरेंगी।
President Murmu ने अंगरक्षकों को किया सम्मानित, तीनों सेनाओं के प्रमुखों से भी मुलाकात की
श्रीमती मुर्मु ने दो वर्ष पहले 8 अप्रैल 2023 को वायु सेना के तेजपुर हवाई बेस से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उडान भरी थी। राफेल भारतीय वायु सेना का प्रमुख लड़ाकू विमान है और इसने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
President Murmu सुखेाई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति के सुबह अंबाला वायु सेना स्टेशन पहुंचने पर उन्हें सम्मान स्वरूप ‘गार्ड आफ ऑनर’ दिया जायेगा। राष्ट्रपति को राफेल विमान के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। इसके बाद वह विमान में उडान भरेंगी। उनके वायु सैनिकों को संबाेधित किये जाने की भी संभावना है।

