नयी दिल्ली/ गाजियाबाद,: Chief Minister Yogi रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब राज्य के लोगों को बीमारियों के उपचार के लिए दूसरे राज्यों में भटकना नहीं होगा ।
माफिया प्रवृत्ति को प्रदेश से जड़मूल उखाड़ दिया गया – Chief Minister Yogi
Chief Minister Yogi ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यशोदा मेडिसिटी इसका सशक्त उदाहरण है जो केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की नई परिभाषा है। इस अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा का उद़घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।
Chief Minister Yogi ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले और हेल्थकेयर में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित हो। योगी ने कहा कि भारतीय मनीषा कहती है कि “शरीरं माध्यमं खलु धर्मसाधनम्” यानी जीवन के सभी उद्देश्यों की पूर्ति एक स्वस्थ शरीर से ही संभव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से न केवल एनसीआर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी। प्रदेश के लोगों को अब दिल्ली में महंगे इलाज के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में निवेशक सम्मेलन के तीसरे भूमि पूजन समरोह में यशोदा अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर पीएन अरोड़ा ने इन्वेस्ट यूपी के साथ गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के नाम से अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण के लिए एमओयू किया था। उन्होंने कहा था कि इसमें सभी प्रकार की सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं होंगी और विशेष रूप से कैंसर की अत्याधुनिक सुविधा भी, जिसके लिए पहले लोगों को विदेश जाना पड़ता है।
Chief Minister Yogi ने कहा कि तब यह विश्वास नहीं होता था कि इतनी जल्दी यह संभव होगा, लेकिन डॉक्टर अरोड़ा, डॉक्टर उपासना अरोड़ा और उनकी पूरी टीम ने मात्र तीन वर्षों में इसे साकार कर दिखाया। इस अस्पताल में डॉक्टर, पैरामेडिक्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य हेल्थकेयर से जुड़े 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्षों में यह जो काम हुआ है वह उत्तर प्रदेश के बदलते निवेश माहौल और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में हेल्थ सेक्टर में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। उत्तर प्रदेश ने भी इस दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य में अब तक 42 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि दो एम्स (गोरखपुर और रायबरेली) सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।
Chief Minister Yogi ने इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति मुर्मु का प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हम सबके लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी ने शून्य से शिखर तक की यात्रा कैसे की जाती है, यह अपने विराट व्यक्तित्व और कृतित्व से देश की 140 करोड़ आबादी, विशेषकर आधी आबादी के सामने प्रेरणा का स्रोत बनकर दिखाया है।
मुख्यमंत्री ने छठ जैसे पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी स्वागत करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश के विकास से संबंधित हर मुद्दे पर सहज भाव से मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थीं।

