CM Nayab के जापान दौरे में सात जापानी कंपनियों के साथ 1400 करोड़ रुपये के निवेश के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस निवेश से हरियाणा में 15 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने जापानी कंपनियों के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। जापान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भी आयोजन किया गया।
सरकारी नौकरी को लेकर सिखों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, CM Nayab Saini बोले- दंगों के पीड़ित परिवारों की पीड़ा हमारी पीड़ा
CM Nayab : जापान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भी आयोजन किया गया
इससे करीब 15 हजार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। हरियाणा में जापानी निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री ने पहले दिन एआइएसआइएन, एयर वाटर, टीएएसआइ, नंबू, डेंसो, सोजित्ज, निसिन, कावाकिन, टोप्पन और सेइरेन सहित प्रमुख जापानी कंपनियों के साथ बैठकें की।

