विदेश मंत्री Jaishankar ने क्वाड को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि क्वाड जिंदा है और सही स्थिति में है। उन्होंने यह बात कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के समापन समारोह में कही। अमेरिका और भारत के बीच कारोबारी मुद्दों पर जारी तनाव पर जयशंकर ने कहा कि कारोबारी समझौते को लेकर सहमति बनाने की कोशिश जारी है।
Jaishankar ने ट्रंप को दिखाया आईना, कहा- ‘भारत ने हमेशा यूक्रेन युद्ध खत्म करने का समर्थन किया’
Jaishankar अभी वैश्विक स्तर पर जिस तरह की अनिश्चितता है वैसी पहले कभी नहीं देखी गई
अमेरिका और भारत के बीच कारोबारी मुद्दों को लेकर जारी तनाव पर जयशंकर ने कहा कि कोशिश यह हो रही है कि कारोबारी समझौते को लेकर सहमति बने लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ मुद्दों को लेकर भारत ने लाल-रेखा खींच रखी है। जयशंकर ने अनिश्चित काल में विदेश नीति निर्माण विषय पर अपनी बात रखते हुए माना कि अभी वैश्विक स्तर पर जिस तरह की अनिश्चितता है वैसी पहले कभी नहीं देखी गई।

