भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की एक्टिंग और आवाज़ के करोड़ों फैन्स दीवाने हैं। उनके गाने यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों उनका एक और धमाकेदार गाना ‘पिया छोड़ दिहिन ना’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने में पवन सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार रोमांस ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है।
Dance Video : गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल
‘पिया छोड़ दिहिन ना’ को यूट्यूब पर अब तक 65 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना दर्शकों की जुबां पर चढ़ चुका है। इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। गाने की पॉपुलैरिटी इसका सबूत है कि लोग इसे बार-बार देख और सुन रहे हैं।
Dance Video : पवन सिंह और आस्था सिंह की हॉट केमिस्ट्री
इस गाने में पवन सिंह के साथ रोमांस का तड़का लगाया है आस्था सिंह ने। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की है। गाने में बेडरूम सीन दिखाए गए हैं, जहां बाहर बिजली कड़क रही होती है और अंदर पवन सिंह और उनकी ऑनस्क्रीन बीवी के बीच रोमांस अपने चरम पर होता है।
Dance Video : डर, प्यार और दिल को छू लेने वाले बोल
गाने में एक सीन में बीवी डर के मारे बाहर चली जाती है, और पवन सिंह उन्हें मनाते हुए गाते हैं:
“सिहरे बदन राजा बिगड़त मन रतिया के, छगन छन छन करे चूड़ी खन खन करे हथिया के… बाटे कमर कमजोर पिया छोड़ दिही ना।”
इस गाने के बोल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। गाने की मेलोडी और इमोशन ने इसे एक सुपरहिट बना दिया है।

