शाहरुख खान (Shah rukh Khan) फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल बिताने के बाद 1.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपति बन गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार वे भारत के सबसे अमीर अभिनेता हैं। उनकी संपत्ति में सबसे बड़ा योगदान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का है जिसने कई हिट फिल्में बनाई हैं।
बाढ़ प्रभावित पंजाब के परिवारों के लिए मसीहा बने Shah rukh Khan, मीर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ
Shah Rukh Khan : प्रोडक्शन हाउस से आता है सबसे ज्यादा पैसा
शाह रुख खान की संपत्ति में सबसे बड़ा योगदान साल 2002 में स्थापित उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का है। पिछले दो दशकों में रेड चिलीज ने कई हिट फिल्में बनाई हैं और साथ ही वीएफएक्स और डिजिटल उपक्रमों में भारी निवेश भी किया है। आज, कंपनी 500 से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है और भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा मुनाफे वाली इंडस्ट्री में से एक बन गई है। चेन्नई एक्सप्रेस, रईस, पठान शाह रुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं।

