CDS Anil Chauhan ने कहा कि देश की सुरक्षा चुनौतियों के आकलन में परमाणु हथियारों की संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के शताब्दी समारोह में कहा कि परमाणु खतरों के विरुद्ध तैयारी इसके इस्तेमाल के विरुद्ध प्रतिरोधी तंत्र निर्मित करती है।
1962 में वायु सेना का इस्तेमाल करते तो… चीन से युद्ध को लेकर CDS Anil Chauhan ने कही बड़ी बात
CDS Anil Chauhan प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा है कि भारत परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेगा
मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करने के बाद जनरल चौहान ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा है कि भारत परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेगा। हालांकि हमारे संदर्भ में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना बहुत कम है, फिर भी इसे हमारे सुरक्षा आकलन में शामिल करना समझदारी होगी।’

