Operation Sindoor में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने के चार महीने बाद अब लश्कर-ए-तैयबा (एलइटी) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपने ठिकाने को स्थानांतरित कर रहा है। इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन भी अपने अड्डे स्थानांतरित कर चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह से भारत ने उसके ठिकानों को मिट्टी में मिलाया था उससे आतंकी संगठन डरे हुए हैं।
अब स्कूली किताबों में गूंजेगी ‘Operation Sindoor’ की शौर्यगाथा, NCERT ने जारी किया विशेष मॉड्यूल
Operation Sindoor से डर का माहौल
ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह से भारत ने उसके ठिकानों को मिट्टी में मिलाया था उससे आतंकी संगठन डरे हुए हैं। भारत से बचने के लिए आतंकी संगठन अफगानिस्तान सीमा के पास शिफ्ट हो रहे हैं, हालांकि, भारतीय सेना के शीर्ष सूत्रों ने दावा किया है कि जरूरत पड़ने पर सेना ऐसे दूरस्थ स्थानों पर हमला करने में सक्षम है।

