अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana: डिजिटल अरेस्ट कर 79 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, कंबोडिया से जुड़े तार

On: September 16, 2025 2:55 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

कुरुक्षेत्र। Haryana : साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र की टीम ने एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी से डिजिटल अरेस्ट करके 79 लाख रुपये की बड़ी ठगी करने के शातिर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस ठगी के तार विदेश में कंबोडिया में बैठे शातिर ठगों तक भी जुड़ रहे हैं।

Haryana में बाढ़ का खतरा टला… मुश्किल अभी कम नहीं

पुलिस टीम को आरोपित उत्तराखंड के जिला देहरादून के दीपनगर निवासी अनिकांत भट के फ्लैट से अवैध रूप से बनाई मिनी एक्सचेंज और 278 मोबाइल सिम का बड़ा जखीरा मिला है। इसके साथ ही छह मोबाइल फोन, एक लैपटाप, छह सिम बाक्स, एक कैमरा, दो वाइ-फाइ बाक्स, एक पासपोर्ट और एक पर्स बरामद किया है। इसी अवैध मिनी एक्सचेंज से आरोपित विदेश में कंबोडिया में बैठे शातिर ठगों की ओर से की जा रही विदेशी काल को लोकल बनाकर आगे भेजता था।

इस बड़ी डिजिटल ठगी का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सेक्टर दो निवासी बालकृष्ण को डिजिटल अरेस्ट करके करीब 79 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित का संबंध कंबोडिया में बैठे साइबर ठगों से है।

Haryana आरोपित साइबर ठगी के लिए कंबोडिया से प्रशिक्षण लेकर आया था

आरोपित साइबर ठगी के लिए कंबोडिया से प्रशिक्षण लेकर आया था। वह देहरादून में सिम बाक्स की मदद से लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। आरोपित के घर में लगे सीसी टीवी कैमरे से कंबोडिया में बैठे साइबर ठग उस पर नजर रखते थे। थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने गहराई से जांच करते हुए आरोपित को ट्रेस कर उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!