Haryana News : हिसार एयरपोर्ट पर 21 सितंबर को एक घंटे का भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। इस शो में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। एयर शो सुबह 11 बजे शुरू होगा और इस दिन शहर को नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित किया जाएगा। साथ ही, एयरपोर्ट से किसी भी व्यावसायिक उड़ान का संचालन नहीं किया जाएगा।
Haryana News : सेना के विमान दिखाएंगे करतब, पैराग्लाइडर्स भी होंगे शामिल
एयर शो के दौरान सेना के विमान हवा में रोमांचक करतब दिखाएंगे। साथ ही, पैराग्लाइडर्स भी अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करेंगे। शो में सेना के विमान ‘हीरे की आकृति’ बनाएंगे, जो प्लेटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) का प्रतीक होगा।
Haryana News : सूर्य किरण एरोबेटिक टीम करेगी प्रदर्शन
शो के लिए सिरसा एयरबेस से सूर्य किरण एरोबेटिक टीम अपने विशेष विमानों के साथ उड़ान भरेगी। टीम हिसार एयरपोर्ट पर हवाई करतबों का प्रदर्शन करने के बाद वापस सिरसा एयरबेस लौटेगी। इस शानदार प्रदर्शन में वायुसेना की उच्चतम क्षमताओं का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
Haryana News : रामायण बाल कांड का पंजाबी अनुवाद जारी, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया उद्घाटन
Haryana News : प्रशासन और सेना कर रहे हैं तैयारियों का जायजा
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनीश यादव ने सोमवार को सेना के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और बैठक भी आयोजित की। इस कार्यक्रम में सिरसा एयरफोर्स और हिसार कैंट के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। यह एयर शो, हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होने के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिससे लोगों में खासा उत्साह है।

