पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए Shah Rukh Khan का मीर फाउंडेशन आगे आया है। फाउंडेशन ने अमृतसर पटियाला फाज़िल्का और फिरोजपुर जिलों के 1500 परिवारों को राहत किटें प्रदान की हैं। इन किटों में दवाइयां स्वच्छता सामग्री खाद्य पदार्थ और अन्य जरूरी चीजें शामिल हैं।
Shahrukh Khan के चोट लगने की ख़बरों को उनकी मैनेजर ने बताया Fake
Shah Rukh Khan 1500 परिवारों की कर रहे मदद
इस बीच शाह रुख खान का चैरिटेबल ट्रस्ट, मीर फाउंडेशन पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से तबाह हुए परिवारों को जरूरी राहत प्रदान करने के लिए आगे आई है। स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से फाउंडेशन ने अमृतसर, पटियाला, फाज़िल्का और फिरोजपुर जिलों के 1500 परिवारों को कवर करते हुए एक बड़े पैमाने पर सहायता पहल शुरू की है।

