नई दिल्ली: President Draupadi Murmu ने भारत और सिंगापुर को एक-दूसरे के लिए महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए कहा है कि सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के दृष्टिकोण में भी एक प्रमुख साझेदार है। भारत की यात्रा पर आए सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में श्रीमती मुर्मु से मुलाकात की।
स्वतंत्रता सेनानी के अपमान पर President Draupadi Murmu को लिखा पत्र
President Draupadi Murmu ने श्री वोंग का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और सिंगापुर एक-दूसरे के लिए महत्वपूर्ण साझेदार हैं और सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के लिए विजन में भी एक प्रमुख साझेदार है। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ को देखते हुए प्रधानमंत्री की यात्रा महत्वपूर्ण है।
President Draupadi Murmu ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रधानमंत्री वोंग और प्रधानमंत्री मोदी ने आज रणनीतिक साझेदारी के लिए संयुक्त रूप से एक रोडमैप तैयार किया जो वास्तव में हमारे द्विपक्षीय सहयोग की गहराई और विस्तार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज हुए द्विपक्षीय समझौते हरित अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष, नागरिक उड्डयन, वित्तीय प्रौद्योगिकी और कौशल विकास जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में हमारे सहयोग को बढ़ावा देंगे।
दोनों देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों पर राष्ट्रपति ने कहा कि सिंगापुर भारत के लिए निवेश का एक प्रमुख स्रोत है और भारत में सिंगापुर का निवेश भी बढ़ रहा है। उन्होंने बढ़ते रक्षा सहयोग का भी उल्लेख किया, जिसमें द्विपक्षीय अभ्यास और प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।
President Draupadi Murmu सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि उच्चतम राजनीतिक स्तरों पर नियमित बातचीत भारत-सिंगापुर संबंधों की एक विशेषता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-सिंगापुर संबंध भविष्य में भी फलते-फूलते रहेंगे।

