Anil Vij : हिसार में मिर्जापुर रोड पर 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत के मामले में बिजली निगम ने जेई के बाद तीन और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने का आदेश दिया है। प्रारंभिक जांच में तार पुरानी पाई गई जिसके कारण यह हादसा हुआ।
हरियाणा के राष्ट्रीय राजमार्गों पर होगा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण: Anil Vij
Anil Vij : सस्पेंड होने वालों में फारमैन राजपाल, लाइनमैन विजय व अमित शामिल है
सस्पेंड होने वालों में फारमैन राजपाल, लाइनमैन विजय व अमित शामिल है। जबकि इस मामले में बीते मंगलवार को जेई पंजाब सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। इधर, एमडी के आदेश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी जिनमें परिचालन शाखा के निदेशक विपिन गुप्ता व प्रोजेक्ट शाखा की निदेशक विनीता सिंह घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक 11केवी हाईटेंशन तार का मुआयना किया।

