चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Naib Saini ने प्रदेश में चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पानीपत जिले में चकबंदी से संबंधित एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
मानसून सत्र : वोट चोरी पर Chief Minister Naib Saini का पलटवार, बोले- कांग्रेस का इतिहास फर्जीवाड़े का रहा है
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चकबंदी की समस्या केवल पानीपत तक सीमित नहीं है। यह समस्या यमुना नदी के किनारे बसे यमुनानगर से लेकर पलवल तक के सभी गांवों में है। उन्होंने कहा कि सरकार इस व्यापक समस्या को गंभीरता से ले रही है और पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रभावी समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही है।
Chief Minister Naib Saini चकबंदी की प्रक्रिया का सरलीकरण करने के लिए जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने सदन में आश्वासन दिया कि चकबंदी की प्रक्रिया का सरलीकरण करने के लिए जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। यह घोषणा उन हजारों किसानों के लिए राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से इस जटिल समस्या से जूझ रहे थे।

