नई दिल्ली। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने सोमवार को कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। इस पर हंगामा मचाने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने विपक्ष के उन दावों को खारिज कर दिया कि वह नजरबंद हैं।
रामनाथ कोविंद से मिले केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा
गृह मंत्री Amit Shah ने एक साक्षात्कार में कहा-
”धनखड़ साहब का त्यागपत्र अपने आप में स्पष्ट है। अपने इस्तीफे के लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने अपने अच्छे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, अन्य मंत्रियों और सरकार के सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार भी व्यक्त किया है।”
धनखड़ के नजरबंद होने संबंधी कुछ विपक्षी नेताओं के दावे के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा, ”ऐसा लगता है कि सच और झूठ की आपकी व्याख्या विपक्ष की बातों पर आधारित है। हमें इस सब पर हंगामा नहीं करना चाहिए। धनखड़ एक संवैधानिक पद पर थे और उन्होंने संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने निजी स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया। इस मुद्दे पर ज्यादा विचार-विमर्श नहीं करना चाहिए।”

