चंडीगढ़। CM Saini : हरियाणा में 50 प्रतिशत स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। अब स्टार्टअप में महिलाओं की भागीदारी को 60 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
शहरों में विकास का खाका तैयार, 523 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, CM Saini की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की मीटिंग
CM Saini ने इनक्यूबेटर योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने और नए उद्यमियों के सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए सभी जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
उन्होंने जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया ताकि युवा स्टार्टअप नीति के तहत सृजित किए जा रहे अवसरों का लाभ उठा सकें।
CM Saini लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं
CM ने कहा कि उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को नवाचार-संचालित उद्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु स्टार्टअप को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाना चाहिए। हरियाणा स्टार्टअप के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य है, जहां 9100 से ज्यादा स्टार्टअप पंजीकृत हैं।

