अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तेजस्वी यादव की सोच नकारात्मक, वास्तविक मुद्दों की जानकारी नहीं – Jitan Ram Manjhi

On: August 23, 2025 9:24 AM
Follow Us:
Jitan Ram Manjhi
---Advertisement---

गयाजी, । केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हमेशा नकारात्मक सोचते हैं और बिना किसी ठोस मुद्दे के विरोध करते हैं।

कांग्रेस को स्वतंत्र होकर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए – Jitan Ram Manjhi

संविधान संशोधन बिल को लेकर तेजस्वी यादव की ओर से उठाए गए सवाल पर मांझी ने कहा, “तेजस्वी यादव को दिमागी फितूर है। वे सिर्फ विरोध करना जानते हैं। विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है, फिर भी वे बेवजह के मुद्दे बनाते हैं, जो हास्यास्पद है।”

Jitan Ram Manjhi ने संविधान संशोधन बिल का समर्थन करते हुए कहा कि यह बिल सभी के साथ समान व्यवहार और न्याय सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों, जैसे बीडीओ, सीईओ, कलेक्टर या एसपी, को गलत काम करने पर सजा और निलंबन का सामना करना पड़ता है। इसी तरह, मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के लिए भी समान नियम होने चाहिए। यह बिल हर दृष्टिकोण से उचित है।

Jitan Ram Manjhi ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 22 अगस्त को मगध विश्वविद्यालय परिसर में बोधगया पहुंच रहे हैं और लगभग 13,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात लेकर आ रहे हैं। पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं, विकास की सौगात लेकर आते हैं। यह बिहार का सौभाग्य है।

उन्होंने बताया कि गया जी को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलेंगी। इसमें अमृत भारत ट्रेन और वैशाली बुद्ध सर्किट को जोड़ने वाली ट्रेन शामिल है। इसके अलावा प्रमुख सड़क परियोजनाओं का भी शुभारंभ होगा।

 

Jitan Ram Manjhi गया जी को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलेंगी

विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर जीतन राम मांझी ने स्पष्ट किया कि नीति आयोग ने किसी भी राज्य को विशेष दर्जा न देने का नीतिगत निर्णय लिया है। फिर भी, पीएम मोदी बिहार के विकास के लिए हर बार बड़े लक्ष्यों और योजनाओं के साथ आते हैं। उनका यह दौरा किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि विकास से जुड़ा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!