कुरुक्षेत्र। हरियाणा के Chief Minister Saini ने राज्य के व्यापारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बिनौला मशीन पर व्यापारियों से ली जाने वाली एकमुश्त फीस को ₹42,000 से घटाकर ₹21,000 कर दिया है। यह घोषणा उन्होंने कुरुक्षेत्र में हरियाणा ऑयल मिल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान की।
Chief Minister Saini ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले व्यापारियों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मल्टी आर्ट कल्चर केंद्र, कुरुक्षेत्र में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
Chief Minister Saini सरकार प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले व्यापारियों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है
बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और पूर्व मंत्री असीम गोयल सहित हरियाणा ऑयल मिल एसोसिएशन के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

