श्रीनगर: Jammu and Kashmir में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिये व्यापक सुरक्षा उपायों के बीच राज्य सरकार ने आम जनता को इन समारोहों में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया है।
Jammu and Kashmir : ‘ऑपरेशन महादेव’ क्यों रखा नाम, आतंकियों तक कैसे पहुंची सेना? पहलगाम हमले का ऐसे लिया बदला
Jammu and Kashmir के पुलिस महानिरीक्षक विधि कुमार बिरदी ने बुधवार को कहा कि 15 अगस्त के समारोहों के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के बाद उन्होंने कहा “जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की टुकड़ियों की बहुस्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। हमने व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के लिए ‘स्पॉटर्स’ भी तैनात किए हैं।”
उन्होंने बताया कि Jammu and Kashmir घाटी के सभी ज़िलों में फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक आयोजित की गयी जिसमें सभी टुकड़ियों ने भाग लिया। प्रत्येक ज़िले में सुरक्षा अभ्यास भी किया गया और यह सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
इस बीच कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने समारोह में भाग लेने के लिये जनता को दिये गये खुले निमंत्रण को दोहराते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
उन्होंने श्रीनगर में पत्रकारों से कहा “स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए एक राष्ट्रीय पर्व है और यहाँ के लोग इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं। इसमें शामिल होने के लिए सभी का स्वागत है । आपका पहचान पत्र ही आपका निमंत्रण पत्र है। मैं अपनी और प्रशासन की ओर से आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूँ।”
Jammu and Kashmir स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए एक राष्ट्रीय पर्व है और यहाँ के लोग इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं
श्री बिधूड़ी ने नागरिकों से इस आयोजन को एक उत्सव के रूप में देखने और पूरे मन से इसमें भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विकास के लिए शांति और सुरक्षा ज़रूरी है। उन्होंने प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था का श्रेय जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, बीएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ और अन्य संगठन के बलिदान को दिया।
