अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार में SIR के जरिये वोटों में हेरफेर की साजिश रच रही भाजपा, रांची में बोले Akhilesh Yadav

On: August 13, 2025 12:27 PM
Follow Us:
Akhilesh Yadav
---Advertisement---

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख Akhilesh Yadav ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए वोटों में हेरफेर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। यादव झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आए हैं। वह रामगढ़ जिले में सोरेन के पैतृक गांव नेमरा रवाना हो गए। शिबू सोरेन का चार अगस्त को निधन हो गया था।

बिहार की तरह यूपी में भी वोट डिलीट किये गये: Akhilesh Yadav

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद Akhilesh Yadav ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का सबसे बड़ा काम बुनियादी सवालों के जवाब न मिलने पर षड्यंत्र रचना है। जब उन्हें एहसास हुआ कि बिहार की जनता उनके खिलाफ है, तो उन्होंने एसआईआर के जरिए बड़े पैमाने पर वोटों में हेरफेर करने की साजिश रची।” उन्होंने कहा कि अगर एसआईआर की वाकई ज़रूरत होती, तो इसे एक साल पहले कराया जा सकता था।

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा पहले लोगों के अधिकारों को छीनती थी। अब वे वोटों में हेराफेरी कर रहे हैं। वे वोट देने का अधिकार भी छीनना चाहते हैं।” सपा प्रमुख ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ‘‘वोट चोरी” के उनके आरोप के समर्थन में हलफनामा क्यों मांगा।

Akhilesh Yadav निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ‘‘वोट चोरी” के उनके आरोप के समर्थन में हलफनामा क्यों मांगा

यादव ने कहा, ‘‘लगभग दो साल पहले, समाजवादी पार्टी ने बताया था कि 2019 (लोकसभा चुनाव) में 18,000 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे। जब 2022 (उत्तर प्रदेश विधानसभा) चुनाव हुए, तो उन मतदाताओं के नाम हटाए गए। हमने एक हलफनामे के साथ सबूत दिए और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।”

Akhilesh Yadav झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए कार से नेमरा गांव के लिए रवाना हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शिबू सोरेन जल, जंगल, जमीन से गहराई से जुड़े नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासियों, पीड़ितों और वंचित समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।”

Akhilesh Yadav ने कहा कि वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन जी को न केवल शिबू सोरेन की विचारधारा, बल्कि उनके लंबे और संघर्षपूर्ण जीवन का अनुभव भी विरासत में मिला है। मुझे उम्मीद है कि हेमंत सोरेन उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और इस राज्य के नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए काम करेंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India vs West Indies T20: रांची में टिकट के लिए उमड़ी भीड़, 9 अक्टूबर के मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह

Asian Games 2026 Cricket: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना गेंद खेले भारत सेमीफाइनल में; पाकिस्तान भी पहुंचा अगले दौर में

JapaneseEncephalitis:धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस का अलर्ट, 2 बच्चों में JE की पुष्टि; एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Ranchi T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर कप्तान; जानें टिकट और सुरक्षा की पूरी जानकारी

रांची में PM Modi’s birthday पर अनोखा अंदाज, प्रशंसकों ने रेत से बनाई प्रधानमंत्री की कलाकृति

Jharkhand में अब एक कॉल पर 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड, सरकार की नई पहल, 90 दिनों में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

Leave a Reply