नई दिल्ली। Modi government ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में कुछ सीमा रेखाओं को पार नहीं किया जा सकता और वह अमेरिका द्वारा लगाए गए उच्च टैरिफ के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए निर्यात विविधीकरण रणनीति के तहत ‘केंद्रित प्रयास’ कर रही है।
Modi government ने हिमाचल की सड़कों के लिए दिए 3667 करोड़: Anurag Singh Thakur
सूत्रों के अनुसार, भारत ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता जारी रहेगी, भले ही उसने रूसी तेल की खरीद के कारण निर्यात पर टैरिफ 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।
Modi government विदेश सचिव ने दिए सुझाव
सूत्रों ने बताया कि विदेश मामलों की संसद की स्थायी समिति को दिए गए ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सुझाव दिया कि भारत, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर द्वारा नई दिल्ली को परमाणु धमकी देने के लिए अमेरिका की जमीन के इस्तेमाल का मुद्दा उसके समक्ष उठाएगा।

