AP DSC Result 2025 : स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश द्वारा एपी डीएससी (जिला चयन समिति) शिक्षक भर्ती 2025 के तहत आयोजित मेगा डीएससी परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम 10 अगस्त को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर नजर बनाए रखें।
AP DSC Result 2025 : वेबसाइट से ऐसे करें परिणाम डाउनलोड
एपी डीएससी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम apdsc.apcfss.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम जारी होते ही वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव किया जाएगा, जहां उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर अपना स्कोर देख सकेंगे। इसके अलावा, नीचे साझा किए गए लिंक से भी परिणाम सीधे एक्सेस किया जा सकता है।
LNMU Part 3 Result 2025 जारी, स्टूडेंट्स यहां से करें अपना रिजल्ट चेक
AP DSC Result 2025 : 16,347 पदों के लिए हुई थी लिखित परीक्षा
एपी डीएससी 2025 परीक्षा का आयोजन राज्य भर में 16,347 शिक्षक पदों को भरने के लिए किया गया था। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6 जून से 6 जुलाई, 2025 तक जिला मुख्यालयों, नगर पालिकाओं, मंडलों और राजस्व प्रभागों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद, अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई और आपत्तियाँ दर्ज करने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
AP DSC Result 2025 : एपी डीएससी परिणाम 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले www.apdsc.apcfss.in पर जाएं।
वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें।
एपी डीएससी परिणाम PDF में डाउनलोड करें।
भविष्य के लिए एक प्रति सेव करके रखें।

