अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शिकायतकर्ताओं को बार-बार दफ्तर न आना पड़े, सुनिश्चित करें अधिकारीः Nayab Singh Saini

On: August 8, 2025 7:08 PM
Follow Us:
Nayab Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे ‘समाधान शिविरों’ में आने वाली हर जन शिकायत को पूरी गंभीरता से लें और उनका तुरंत समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों, खासकर पुराने मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा है ताकि लोगों को प्रशासन पर भरोसा हो सके।

हरियाणा, पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच पिछली बैठक से एक कदम आगे बढकर सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा : Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपायुक्तों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों के निवारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कुछ जिलों में लंबित शिकायतों की संख्या पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को इसे शून्य करने का निर्देश दिया।

शिकायतों के दोहराव पर होगी जवाबदेहीः सैनी ने साफ किया कि ‘समाधान शिविर’ का उद्देश्य एक ही मंच पर लोगों की समस्याओं को हल करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी नागरिक को एक ही मुद्दे को लेकर बार-बार शिविर में आना पड़ता है, तो संबंधित अधिकारी इसके लिए जवाबदेह होगा। उन्होंने उपायुक्तों से सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लोग बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाएं।

Nayab Singh Saini ने जन शिकायतों के निवारण की प्रगति की समीक्षा की

पुलिस शिकायतों का भी हो समयबद्ध समाधानः मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान करें, ताकि आम जनता का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बढ़े।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!