अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand : धराली में 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया : धराली में 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया

On: August 7, 2025 12:18 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand । उत्तराखंड के धराली में भूस्खलन में फंसे 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। सेना ने बुधवार को दी जानकारी में बताया कि आपदाग्रस्त इलाके में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत व बचाव अभियान अभी भी चलाया जा रहा है। अब तक 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

Uttarakhand Weather Update : देहरादून-नैनीताल सहित पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया चेतावनी

वहीं सेना के प्रयासों से कई लोगों को पहले ही ऊंचाई वाले इलाकों में शिफ्ट कर दिया गया था। यहां सेना, एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना के मुताबिक आपदा वाले क्षेत्र में सेना के दो और अतिरिक्त राहत और बचाव दलों को तैनात किया गया है।

सेना के ये दल गंगोत्री और धराली में तैनात हैं। वहीं इसी इलाके में हर्षिल से धराली तक सड़क मार्ग खोलने के लिए भारी मशीनें लगाई गई हैं। फंसे हुए Uttarakhand नागरिकों की तलाश के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। निकाले गए लोगों को चिकित्सकीय सहायता और भोजन प्रदान किया जा रहा है। खोज और बचाव अभियान लगातार जारी है, ताकि हर प्रभावित व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।

भारतीय सेना प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। Uttarakhand के धराली में आए भूस्खलन, बादल फटने और फिर पानी के साथ मलबा आने के कारण यह त्रासदी हुई है। 05 अगस्त को इस घटना के बाद से ही भारतीय सेना द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई है।

5 अगस्त की दोपहर लगभग 1 बजकर 45 मिनट पर धराली गांव के पास भूस्खलन की घटना हुई। यह स्थान हर्षिल स्थित भारतीय सेना के शिविर से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। इस घटना में सेना के भी कुछ जवान लापता हैं। सेना लगातार उनकी तलाश करने में जुटी हुई है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना ने 150 जवानों को त्वरित रूप से रवाना किया, जो महज 10 मिनट में मौके पर पहुंच गए और तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया।

Uttarakhand के धराली में आए भूस्खलन, बादल फटने और फिर पानी के साथ मलबा आने के कारण यह त्रासदी हुई

शुरुआती प्रयासों में ही सेना ने 20 लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया था। लेकिन सेना का ठिकाना भी भूस्खलन की चपेट में आ गया। बावजूद इसके सेना द्वारा अब तक कुल 70 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। वहीं घायलों को हर्षिल में स्थित भारतीय सेना की चिकित्सा सुविधा में त्वरित इलाज दिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!