अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarkashi आपदा : गंगोत्री-हर्षिल क्षेत्र में युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 100 से अधिक लोगों को बचाया गया

On: August 7, 2025 12:10 PM
Follow Us:
Uttarkashi
---Advertisement---

Uttarkashi । उत्तराखंड के Uttarkashi धराली में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के डीआईजी (ऑपरेशन) बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि आईटीबीपी की पांच टीम को मौके पर भेजा गया था, जिनमें से फिलहाल तीन टीम रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा हैं। हर्षिल और गंगोत्री एरिया में टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।

Uttarkashi में जलप्रलय… गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं; NDRF ने तलाशी अभियान किया तेज

Uttarkashi डीआईजी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि रात में अभियान के दौरान करीब 110 लोगों को बचाया गया, जिनमें पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ को गंगोत्री धाम की ओर भेजा गया, जबकि घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईटीबीपी की पोस्ट पर लाया गया।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह, युद्धस्तर पर अभियान को शुरू किया गया। हर्षिल में एयर रेस्क्यू भी शुरू हो चुका है। तकरीबन पांच घायलों को बचाकर लाया गया है। दूसरी तरफ फंसे लोगों को बचाने के लिए अस्थायी पुल बनाए जा रहे हैं। कुछ बॉर्डर एरिया से लाई गईं बीआरओ की मशीनें यहां लगाई गई हैं।

कुछ लोग पहाड़ी पर बचने के लिए चले गए थे, उनको भी रेस्क्यू किया जा रहा है। डीआईजी ने बताया कि करीब 7 लोग लापता हैं। 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक व्यक्ति का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि मौसम का पूर्वानुमान होता है, लेकिन किस तरह का असर होगा, इसका पता लगाना मुश्किल है। हमारी फोर्सेज हमेशा अलर्ट रहती हैं। यह पता था कि लगातार बारिश हो रही है, लेकिन इस तरह बादल फटने की घटना हुई, इसका अनुमान लगाना किसी के लिए कठिन होता है।

Uttarkashi डीआईजी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि रात में अभियान के दौरान करीब 110 लोगों को बचाया गया

डीआईजी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि ऑपरेशन में बारिश बड़ी चुनौती बन रही है। मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण रेस्क्यू टीम को मुश्किल हो रही है। मौसम अनुकूल रहेगा तो ऑपरेशन में तेजी आएगी। हालांकि, आगे भी बारिश होने का अनुमान है, इससे एयर रेस्क्यू पर ब्रेक लग सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!