चंडीगढ़। Chief Minister Saini ने आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में प्रदेशभर से आए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक व यूट्यूब) के न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद किया। इस अवसर पर डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन, हरियाणा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
Chief Minister Saini ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम
पत्रकारों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया आज एक शक्तिशाली माध्यम बन चुका है, जिसकी हर सूचना समाज और व्यक्ति पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। उन्होंने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के पत्रकारों से आह्वान किया कि वे तथ्यों पर आधारित ग्राउंड रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दें ताकि जनविश्वास बना रहे।
Chief Minister Saini ने यह भी बताया कि वे स्वयं समय निकालकर सोशल मीडिया देखते हैं और कई बार वहीं से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी देते हैं।
Chief Minister Saini वे स्वयं समय निकालकर सोशल मीडिया देखते हैं और कई बार वहीं से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी देते हैं
Chief Minister Saini ने सोशल मीडिया को समाज सुधार का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित अभियानों को आगे बढ़ाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका हो सकती है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नशा मुक्त हरियाणा, पर्यावरण संरक्षण, तथा स्वच्छता अभियान जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन अभियानों की पहुंच हर घर तक सुनिश्चित करने में सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन को गति मिलेगी।
डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए Chief Minister Saini ने आश्वस्त किया कि उनकी फिजिबिलिटी का मूल्यांकन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम आपके साथ हैं और हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।”
इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. एम. पांडुरंग ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद न्यूज चैनलों के लिए ‘हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति-2023’ बनाई गई है, जिसके तहत इन चैनलों को इंपैनल किया जाता है और विज्ञापन जारी किए जाते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधि फेक्ट बेस्ड रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दें और फेक न्यूज को फैलाने से बचें।

