गुरुग्राम। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari से शिष्टाचार भेंट कर गुरुग्राम की ट्रैफिक समस्याओं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए तीन प्रमुख मांगें रखीं।इस मुलाकात का उद्देश्य गुरुग्राम की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और दिल्ली-गुरुग्राम के बीच निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना रहा।
Nitin Gadkari ने दूसरे सबसे लंबे केबल ब्रिज का किया उद्घाटन, सीएम सिद्दरमैया बोले- “मुझे नहीं मिला निमंत्रण”
नितिन गडकरी ने मांगों को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम बस स्टैंड से सीआरपीएफ चौक, कामधेनु गौशाला होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक सीधी सड़क कनेक्टिविटी की मांग रखी गई। यह सड़क सेक्टर-4, 5, अशोक विहार, पालम विहार और अन्य रिहायशी क्षेत्रों को बेहतर और तेज संपर्क प्रदान करेगी।
Nitin Gadkari ने मांगों को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
इस मार्ग को लेकर पिछले महीने तीन जून को उन्होंने नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया एवं संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर पुनर्निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया था। यह मार्ग हजारों-लाखों दैनिक यात्रियों को जाम से राहत देगा और आवागमन को सुगम बनाएगा।

