अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

AAP के स्वास्थ्य मॉडल को बताया ‘बीमार’, उनके हेल्थ मॉडल को मैं आज तक ढूंढ रही हूं: Chief Minister Rekha Gupta

On: July 25, 2025 2:03 PM
Follow Us:
Chief Minister Rekha Gupta
---Advertisement---

नई दिल्ली – Chief Minister Rekha Gupta ने आज दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के हेल्थ मॉडल पर सवाल खड़े किए और कहा कि उनके हेल्थ मॉडल को हम आज तक ढूंढ रहे हैं। अपने हेल्थ मॉडल का वह खूब प्रचार करते थे। लेकिन दिल्ली के लोग आज भी इलाज के लिए तरस रहे हैं।

सरकार गरीबों, बुजुर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित : Chief Minister Rekha Gupta

हमारी सरकार को हेल्थ सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए विस्तृत प्लानिंग करनी पड़ रही है। यदि “आप” की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी ही कारगर होती तो हमें क्यों दुबारा से सब चीजों को शेड्यूल किया जाना पड़ रहा है? हर चीज़ में, यहां तक कि अस्पतालों में एक एक एम.एस. नहीं था।

Chief Minister Rekha Gupta ने चार-चार हॉस्पिटल्स में केवल एक-एक एम.एस. (डाक्टर) लगाया हुआ था। क्यों आपने एक भी भर्ती नहीं की? क्यों डॉक्टर पूरे नहीं दिए? क्यों नर्सिस नहीं दिए? क्यों पैरा मेडिकल स्टाफ दिल्ली के अस्पतालों को नहीं दिया? केवल अपना घर भरने में लगे थे।

उन्हें दिल्ली की जनता से, दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य से कोई मतलब नहीं था। एक हॉस्पिटल भी वो अपने समय में पूरा नहीं कर पाए। उनके मोहल्ला क्लिनिक का हाल यह था कि किसी को अगर चोट लग जाए तो पट्टी बांधने के लिए, टिटेनस का इंजेक्शन लगाने की भी उसमें सुविधा नहीं थी।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि उनके हेल्थ मॉडल की पोथियां हमने देखी हैं। उन्होंने जो काम किए हैं, उसके चलते आज दिल्ली के अस्पतालों में 1000 लोगों पर एक बेड भी उपलब्ध नहीं है। ट्रॉमा सेंटर उपलब्ध नहीं है, आईसीयू बेड उपलब्ध शब्द नहीं है। पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल में एक व्यक्ति को भी परमानेंट नौकरी नहीं दी।

वह 24 अस्पताल जो पिछली सरकार अधूरे छोड़ कर गई, करोड़ों रुपये उसमें बर्बाद कर दिए। कोविड के समय के वह सात आईसीयू हॉस्पिटल, जिसमें हज़ारों करोड़ रुपये का निवेश किया गया और एक भी उसमें सिरे नहीं चढ़ पाया। जो चार आई.सी.यू. के हॉस्पिटल उन्होंने शुरू किए, जिसमें खाली लोहे के पिलर और पोर्टा लगाकर रख दिए गए। कुल मिलाकर हम नए सिरे से सात सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बना रहे हैं। उनको तय समय पर पूरा करेंगे।

आप को धन्यवाद भी दिया Chief Minister Rekha Gupta

आप नेताओं को निशाने पर लेकर Chief Minister Rekha Gupta ने कहा कि जो लोग जलभराव की बात करते हैं, तो मैं उनको कहती हूं धन्यवाद। आप संज्ञान देते रहिए, कहां-कहां पर कमी हुई है, जो वो हमें बताते हैं, हम उसे तुरंत ठीक करने का आदेश जारी कर देते हैं।

लेकिन ये कमियां उनकी सरकार के 11-12 साल के कार्यकाल की है। दिल्ली के गड्ढे नहीं भरे गए। दिल्ली का जलभराव नहीं रोका गया। दिल्ली के लोगों को छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply