अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

26 व 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा के लिए सरकार की पूरी तैयारी : Chief Minister Naib Singh Saini

On: July 18, 2025 7:59 PM
Follow Us:
Chief Minister Naib Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini ने कहा कि युवाओं की मांग को देखते हुए सरकार द्वारा प्रदेश में दूसरी सीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सरकार ने सीईटी की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। प्रदेशभर से सीईटी ग्रुप-सी के लिए 13 लाख 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया।

इन आवेदकों की 26 व 27 जुलाई को परीक्षा ली जा रही है। युवाओं को परीक्षा केंद्र तक लेकर जाने और वापस छोड़ने के लिए 9200 बसों की व्यवस्था की गई है।

एसवाईएल मुद्दे पर केंद्र में हुई अहम बैठक, Chief Minister Naib Singh Saini बोले – सकारात्मक हल जरूर निकलेगा

Chief Minister Naib Singh Saini शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि बस सुविधा के लिए युवाओं से रजिस्ट्रेशन करवाए जा रहे हैं। सरकार ने हरियाणा रोडवेज की बसों के अलावा प्राइवेट स्कूलों की बसों को भी सीईटी परीक्षा के लिए तैयार किया है।

इसके लिए प्राइवेट स्कूलों से आग्रह किया था, ताकि युवाओं और बेटियों को सुविधा मुहैया करवाई जा सके। परीक्षा के समय युवतियों के साथ परिवार का एक सदस्य भी पेपर के समय फ्री में यात्रा कर सकता है।

कांग्रेस ने लंबे समय तक भ्रष्टाचार किया Chief Minister Naib Singh Saini

Chief Minister Naib Singh Saini  ने रॉबर्ट वाड्रा के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लंबे समय से उन पर केस चल रहा था जिसकी जांच चल रही थी। कांग्रेस ने लंबे समय तक कई गलतियां और भ्रष्टाचार को किया हुआ है जो किसी न किसी दिन तो सामने आने ही थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में नियमों को ताक पर रखकर गरीब वर्ग को और गरीब और कुछ लोगों को बहुत ज्यादा अमीर बनाने का काम किया, इनमें एक नाम रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के संबंध में किए गए सवाल के जवाब में कहा कि भगवंत मान की सरकार के पीछे दूसरी ताकतें काम कर रही हैं जिसके कई कामों का तो मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी पता नहीं होता है।

Chief Minister Naib Singh Saini भगवंत मान की सरकार के पीछे दूसरी ताकतें काम कर रही हैं

एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी की लिस्ट में डाल दिया है। इस संगठन ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी।

उन्होंने अमेरिका के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इन संगठनों द्वारा लोगों में भय का माहौल बनाकर दहशत पैदा करना है। दूसरे देशों को भी ऐसे कदम उठाने होंगे। ेश मिल रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!