अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मोदी सरकार ऐसे पूरा कर रही विकसित भारत का सपना, दुनिया भर में बढ़ी देश की साख : Amit Shah

On: July 18, 2025 12:57 PM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया को अब स्पष्ट संदेश मिल चुका है कि किसी को भी भारत, उसकी सीमाओं या उसकी सेनाओं से छेड़खानी नहीं करनी चाहिए और जो ऐसा करेंगे, उनको परिणाम भुगतने होंगे। शाह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का संदर्भ देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सुरक्षित करने का सबसे बड़ा कार्य किया है।

Amit Shah की अध्यक्षता में रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू

कांग्रेस के शासनकाल में देश में लगभग हर दिन आतंकी हमले होते थे। अब ऐसा नहीं है। पहले उरी में हमला हुआ तो मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा में हमला हुआ तो एयर स्ट्राइक की और पहलगाम में (आतंकियों ने) हमला किया तो ऑपरेशन सिंदूर चलाया तथा पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों के परखच्चे उड़ा दिए और एक मजबूत संदेश पूरी दुनिया को दिया है कि भारत के नागरिक, भारत की सेना और भारत की सीमा… इसके साथ छेड़खानी नहीं करना चाहिए वरना नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

 

Amit Shah मोदी जी ने यह संदेश देकर एक समृद्ध, सुरक्षित और विकसित भारत के स्वप्न को सच्चाई में बदलने का, जमीन पर उतारने का काम किया 

शाह अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर जयपुर के दादिया गांव में ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 100 वर्ष सहकारिता के हैं। देश के हर गांव, गरीब और किसान तक सहकारी आंदोलन को पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एक स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!