नई दिल्ली। PM Modi ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीरें साझा की गई है। यह मुलाकात मोदी के पांच देशों के दौरे से भारत लौटने के कुछ दिनों बाद हुई है।
प्रधानमंत्री घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा कर चुके हैं।
‘गगनयान मिशन की दिशा में मील का पत्थर’, अंतरिक्ष से लौटने पर PM Modi ने शुभांशु शुक्ला को दी बधाई
वह 10 जुलाई को वापस आए थे। यह मुलाकात संसद के मानसून सत्र से पहले हुई, जो 21 जुलाई से शुरू होने वाला है। सूत्रों के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मुलकात के दौरान मानसून सत्र के एजेंडे प्रमुख विधेयकों और सरकार की रणनीति पर चर्चा की.
PM Modi ने इस मुलकात के दौरान मानसून सत्र के एजेंडे प्रमुख विधेयकों और सरकार की रणनीति पर चर्चा की
इस बार सत्र में चुनाव आयोग का SIR, मणिपुर हिंसा, पहलगाम आतंकी हमला और जीएसटी सुधार जैसे मुद्दे छाए रहने की संभावना है. यह मुलाकात संसद सत्र से पहले सभी दलों के साथ सहमति बनाने की दिशा में एक औपचारिक कदम हो सकता है.

