बेखौफ झोलाछाप चिकित्सको ने नोडल अधिकारी को दिखाया ठेंगा,
नोडल अधिकारी के सामने खुली हुई झोलाछाप चिकित्सकों की खुली दुकानो बनी चर्चा का विषय ,
जागरुक व्यक्ति के तंज करने पर चिकित्सक आनंन-फानन में दुकान बंद करके भागे ,
घटना के विवेचक ने मौके पर पहुंचकर नोडल अधिकारी के बयान किए थे दर्ज,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
सहसवान (बदायूं)अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा केंद्र में जच्चा बच्चा की हुई मृत्यु के उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा जच्चा बच्चा केंद्र संचालक के विरुद्ध कराई गई नाम दर्ज रिपोर्ट में घटना के बादी नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत त्यागी को घटना के विवेचक उप निरीक्षक विष्णु दत्ता बयान दर्ज कराने के लिए घटनास्थल पर ले गए जहां उन्होंने नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत त्यागी के द्वारा अवैध रूप से संचालन करने वाले जच्चा बच्चा केंद्र प्रबंधक सौरभ वर्मा के विरुद्ध कराई गई प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए बयान दर्ज किए।
बताया जाता है की राजकीय पशु चिकित्सालय के निकट मुख्य मार्ग पर कई वर्षों से संचालित जच्चा बच्चा केंद्र के नीचे कई झोलाछाप चिकित्सक भी अपनी अपनी दुकान खोलकर लोगों को गुमराह करते हुए उनका उपचार कर रहे हैं बताया जाता है जैसे ही नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत त्यागी अपनी टीम के साथ 14 जून को अपराह्न में घटना की विवेचना कर रहे विवेचन उपनिरीक्षक विष्णु दत्ता को बयान देने के लिए आरोपी जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंचे तो जच्चा बच्चा केंद्र के नीचे भवन में कई झोलाछाप चिकित्सकों की दुकाने तथा उसके सामने भी झोलाछाप चिकित्सा के दुकान खोल कर बैठे हुए मरीज का उपचार कर रहे थे बेखौफ झोलाछाप चिकित्सको को इतना भी डर नहीं था की कम से कम वह नोडल अधिकारी के सामने तो अपनी दुकान बंद कर देते परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया।
इसी बीच मौके पर पहुंचे एक समाज से भी ने चुटकी लेते हुए झोलाछाप चिकित्सकों से कहा की कुछ तो शर्म किया करो जब एक अधिकारी द्वारा अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा केंद्र संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घटना के विवेचक को मौके पर ही बयान देने के लिए आए हुए हैं इतनी बात सुनते ही एक झोलाछाप चिकित्सक ने जैसे ही अपनी दुकान का शटर नीचे गिराया आवाज सुनकर सभी झोलाछाप चिकित्सा के आनंन-फानन में अपनी अपनी दुकान बंद करके भाग गए। ताबड़तोड़ तेजी के साथ झोला छाप चिकित्सकों की बंद हुई दुकानों को देखकर एक बार उपरोक्त मार्ग पर सन्नाटा फैल गया लोग किसी अनहोनी घटना को देखकर इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे जो नगर में एक चर्चा का विषय बना रहा।
चर्चा यह भी है कि उपरोक्त झोलाछाप चिकित्सकों की दुकान खुली देखकर चिकित्सा अधीक्षक/ नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत त्यागी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने अपने साथ गए स्टाफ कर्मचारियों से तत्काल उपरोक्त क्षेत्र में दुकान खोले बैठे झोलाछाप चिकित्सकों की सूची बनाकर देने को कहा।
उपरोक्त मार्ग पर कई घंटे तक लोग़ चर्चा करते हुए कहते सुने गए कि जब सैंया भाई कोतवाल तो डर काहे का,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इस बाबत नगर में लोगों की जुबान पर हो रही चर्चा जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहै का कहावत पर नोडल अधिकारी/ चिकित्साअधीक्षक डॉ प्रशांतत्यागी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।

