अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kanwar Yatra : कांवड़ मेला चरम पर, पांच दिन में हरिद्वार पहुंचे 80.90 लाख श्रद्धालु, देखें खास तस्वीरें

On: July 16, 2025 11:01 AM
Follow Us:
Kanwar Yatra
---Advertisement---

Kanwar Yatra : हरिद्वार में कांवड़ मेले ने श्रावण मास के पहले सप्ताह में ही चरम पर पहुंचते हुए रिकॉर्ड भीड़ दर्ज की है। हरिद्वार कांवड़ पटरी मार्ग से लेकर नेशनल हाइवे तक शिवभक्तों के जत्थे लगातार नजर आ रहे हैं। सोमवार को अकेले 25 लाख श्रद्धालु हरिद्वार से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। हर दिशा में सिर्फ “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते दिख रहे हैं।

Kanwar Yatra : पांच दिन में 80.90 लाख कांवड़ यात्री लौटे

कांवड़ मेले की आधिकारिक शुरुआत भले ही 11 जुलाई से मानी जा रही हो, लेकिन शिवभक्त इससे पहले ही हरिद्वार पहुंचने लगे थे। प्रशासन ने 10 जुलाई से कांवड़ियों की गिनती शुरू की थी। मंगलवार शाम छह बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, 80 लाख 90 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं।

 

Chardham Yatra: मानसून के कारण बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा में धीमापन, दर्शनार्थियों की संख्या में गिरावट

Kanwar Yatra : सोमवार से मंगलवार के बीच 31 लाख ने भरा गंगाजल

सोमवार शाम छह बजे से मंगलवार शाम छह बजे के बीच ही 31 लाख श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी और अन्य घाटों से गंगाजल भरा। यह आंकड़ा यह दर्शाता है कि श्रद्धालु किस संख्या में हरिद्वार पहुंच रहे हैं और गंगाजल भरकर अपने-अपने शिवधाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। हरिद्वार की सड़कों और घाटों पर भक्ति का दृश्य देखने लायक है।

 

Kanwar Yatra

Kanwar Yatra : भगवा में रंगी धर्मनगरी, प्रशासन अलर्ट

धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह से भगवा रंग में रंगी नजर आ रही है। गंगनहर पटरी, हाईवे और शहर के मुख्य मार्गों पर हर तरफ शिवभक्तों का रेला है। “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। इतनी बड़ी भीड़ के बीच पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से व्यवस्थाओं को संभाल रहा है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Kanwar Yatra

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!