अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

असीम कुमार घोष होंगे Haryana के नए राज्यपाल, गोवा और लद्दाख को भी मिले नए चेहरे

On: July 14, 2025 8:23 PM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

नई दिल्ली: : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को तीन महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए दो राज्यों Haryana और गोवा के नए राज्यपालों तथा लद्दाख के उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। बंडारू दत्तात्रेय की जगह अब असीम कुमार घोष Haryana के नए राज्यपाल होंगे। घोष के पास प्रशासनिक अनुभव का लंबा रिकॉर्ड है और वे सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

Haryana के इन जिलों में खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया तीन दिन का बारिश अलर्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजू को लंबे समय से शासन और प्रशासन का अनुभव है और वे केंद्र में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा के इस्तीफे के बाद की गई है, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

बंडारू दत्तात्रेय की जगह अब असीम कुमार घोष Haryana के नए राज्यपाल होंगे

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां संबंधित अधिकारीगण द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!