अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Nayab saini ने हाफ मैराथन से की ‘नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान की शुरुआत

On: July 14, 2025 7:57 PM
Follow Us:
CM Nayab saini
---Advertisement---

कैथल : हरियाणा के कैथल में रविवार को CM Nayab saini ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित हाफ मैराथन की शुरुआत की। उन्होंने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया और धावकों पर फूल बरसाए। इस आयोजन के ब्रांड एंबेसडर पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और पद्मश्री तीरंदाज हरविंदर सिंह थे।

CM Nayab Saini पहुंचे कुरुक्षेत्र: अहिल्या भाई होल्कर जयंती समारोह में शामिल, बसों की कमी से यात्री हुए परेशान

CM Nayab saini ने कहा कि ‘हरियाणा उदय कार्यक्रम’ और ‘नशा मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत रविवार को कैथल में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों बच्चों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

प्रेस वार्ता में नायब सिंह सैनी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसको लेकर देश में गति से काम हो रहा है। इसके लिए जरूरी है कि हमारा युवा स्वस्थ और तंदुरुस्त हो। जब युवा स्वस्थ होगा तो समाज स्वस्थ होगा। जब समाज स्वस्थ होगा तो राष्ट्र स्वस्थ होगा। जब राष्ट्र स्वस्थ होगा, तब प्रधानमंत्री मोदी का सपना पूरा होगा।”

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या कोई युवा साथी नशा करता है तो उससे दूरी बनाने के बजाय उसे समझाने का प्रयास करना चाहिए।

CM Nayab saini ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें

इस बीच पद्मश्री हरविंदर सिंह ने कहा, “मुझे खुशी है कि मेरे गृह जिले कैथल में नशे के खिलाफ इतना बड़ा आयोजन किया गया। बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए। जीवन में एक लक्ष्य तय करना चाहिए और उसके लिए मेहनत करनी चाहिए।”

CM Nayab saini ने कहा, “नशा हमारे समाज की एक बड़ी बुराई है और हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ना होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि नशा करने वाले युवाओं से नफरत नहीं, बल्कि संवाद करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि जितने ज्यादा युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएगा, उतना ही नशे को पीछे हटाया जा सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!