अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kanwar Yatra 2025: देहरादून से दिल्ली के लिए बसों का नया मार्ग तय, देवबंद बन रहा नया ट्रांजिट पॉइंट

On: July 12, 2025 11:12 AM
Follow Us:
Kanwar Yatra 2025
---Advertisement---

कांवड़ यात्रा 2025 के चलते उत्तराखंड परिवहन निगम की देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसों का मार्ग शुक्रवार से बदल दिया गया है। अब बसों को सहारनपुर एक्सप्रेस-वे होते हुए देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ के रास्ते दिल्ली भेजा जा रहा है। गुरुवार रात तक ये बसें दून-रुड़की-मेरठ होकर दिल्ली भेजी जा रही थीं, लेकिन शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा छुटमलपुर से रुड़की मार्ग बंद कर दिए जाने के बाद यह बदलाव किया गया।

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ भीड़ बढ़ने पर और बदलेगा रूट

हालांकि वर्तमान में बसों को देवबंद होते हुए दिल्ली भेजा जा रहा है, लेकिन कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने या मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग बंद होने की स्थिति में बसों को सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर, करनाल और पानीपत के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा। इस रूट से दूरी करीब 59 किमी बढ़ जाएगी, जिससे सफर लंबा हो जाएगा।

Kanwar Yatra 2025: किराए में संभावित वृद्धि

अभी बसों के किराए में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। लेकिन यदि करनाल मार्ग से बसों का संचालन होता है, तो उत्तराखंड परिवहन निगम किराए में मामूली बढ़ोतरी कर सकता है। पिछले वर्ष भी करनाल रूट से संचालन के दौरान वॉल्वो बस के किराए में केवल 1 रुपया और साधारण बस के किराए में 10 रुपये की वृद्धि की गई थी।

 

Uttarakhand Weather News : उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी, मलबे के कारण 87 सड़कें ठप – जानिए आगामी पूर्वानुमान

Kanwar Yatra 2025 : अन्य मार्गों व शहरों के लिए दिशा-निर्देश

हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर से चलने वाली बसों को वाया जानसठ-मीरापुर या करनाल मार्ग से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निगम के महाप्रबंधक पवन मेहरा ने सभी डिपो एजीएम को निर्देश जारी किए हैं कि प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों पर ही बसों का संचालन किया जाए। दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, जयपुर, फरीदाबाद, अलवर और आगरा जाने वाली बसें भी फिलहाल देवबंद होकर भेजी जा रही हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!