नई दिल्ली,। कर्नाटक के Chief Minister Siddaramaiah ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विशेष जन सुरक्षा विधेयक महाराष्ट्र विधानसभा से पास, Chief Minister Devendra Fadnavis बोले- उग्रवादी संगठनों पर नियंत्रण है उद्देश्य; जानिए बिल में क्या है
Chief Minister Siddaramaiah ने स्पष्ट कहा कि यह मुद्दा मीडिया की कल्पना है और इसका कांग्रेस पार्टी के भीतर कोई आधार नहीं है। नई दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा विधायकों से मुलाकात का उद्देश्य नेतृत्व परिवर्तन नहीं था।
उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, दोनों को पार्टी के फैसले का पालन करना होगा और दोनों नेता इसके लिए तैयार हैं। Chief Minister Siddaramaiah ने कहा कि सरकार ने दो साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर लिया है, इसलिए शक्ति-साझेदारी पर चर्चा स्वाभाविक है, लेकिन किसी तरह का समझौता या निर्णय नहीं हुआ है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन्होंने हाल ही में साफ-साफ कहा कि वह पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे, तो फिर मीडिया में इस तरह की बेबुनियाद खबरें क्यों चल रही हैं? सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार खुद भी कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री पद खाली नहीं है।
Chief Minister Siddaramaiah अगर डी.के. शिवकुमार या कोई अन्य विधायक मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं
कांग्रेस विधायकों द्वारा नेतृत्व परिवर्तन को लेकर दिए गए कुछ बयानों पर उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत राय हो सकती है, लेकिन पार्टी का आधिकारिक निर्णय नहीं। उन्होंने इसे निरर्थक अटकलें बताया।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी राहुल गांधी से मुलाकात की कोई योजना नहीं है, लेकिन वह रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात करेंगे, जिसमें एमएलसी और राज्य की विभिन्न बोर्ड/निगमों में नियुक्तियों पर चर्चा होगी।
सिद्धारमैया ने कहा, “हमने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री पद खाली नहीं है। मैं ही मुख्यमंत्री हूं।” उन्होंने कहा कि अगर डी.के. शिवकुमार या कोई अन्य विधायक मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

