चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को एसवाईएल के मुददे पर आडे हाथों लेकर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का पाकिस्तान का प्रेम हरियाणा को प्यासा रख रहा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी चाहती है कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को न मिले बशर्ते रावी का पानी पाकिस्तान को चला जाए।
स्वामित्व योजना के तहत नगर परिषद अम्बाला सदर को अब तक 33 करोड़ रुपए की आय प्राप्ति : Anil Vij
Anil Vij आज मीडिया कर्मियों द्वारा गत दिवस दिल्ली में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की एसवाईएल को लेकर हुई बैठक के उपरांत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए ब्यान कि एसवाईएल के मुदे को हमेशा के लिए त्याग देना चाहिए, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
Anil Vij ने कहा कि पंजाब की सरकार हरियाणा के हक का पानी नहीं दे रही है जोकि हरियाणा के लोगों और खेतों की प्यास बुझाने के लिए है तथा इस संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट भी हरियाणा के हक में फैसला दे चुका है लेकिन पंजाब की आप पार्टी की सरकार इस फैसले को लगातार ठुकरा रही है। विज ने याद दिलाते हुए कहा कि पंजाब की पिछली सरकारों ने यह समझौता ही रद्द कर दिया था।
Anil Vij पंजाब की पिछली सरकारों ने यह समझौता ही रद्द कर दिया था
इसी प्रकार, केजरीवाल के अवार्ड वाले बयान पर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि प्रजातंत्र में सबसे बडा अवार्ड जनता देती है और दिल्ली की जनता ने केजरीवाल/ आप पार्टी को सत्ता से बाहर करके अवार्ड दे दिया हैं। केजरीवाल जी को इससे ही संतोष कर लेना चाहिए।

